मंत्री दीपंकर जाना दिशा शूर को चेक सौंपते हुए, साथ में हैं डीएम अभिषेक कुमार तिवारी, एडीएम सद्दाम नवास  
कोलकाता सिटी

सीएम के सहयोग से दिशा जाएंगी बैंकॉक

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिशा को सहायता राशि का चेक सौंपा गया

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : WFFYSI एशिया-पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए काकद्वीप की युवा योगासन ट्रेनर दिशा शूर बैंकॉक, थाईलैंड जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर तक बैंकॉक में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दिशा को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को दिशा शूर को सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर मंत्री दीपंकर जाना और जिलाधिकारी अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। मंत्री दीपंकर जाना ने बताया कि जिलाधिकारी की मौजूदगी में दिशा को 2 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया है। मंत्री ने कहा कि दिशा शूर ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। दिशा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्थानीय स्तर पर उनकी उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। मंत्री दीपंकर जाना और जिलाधिकारी अभिषेक तिवारी ने दिशा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

SCROLL FOR NEXT