नवीन मिश्रा 
कोलकाता सिटी

नवीन मिश्रा के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

12 घंटे में हुई तीन साल से जमा कूड़े की सफाई

Ravi

कोलकाता : मानव सेवा को जीवन का लक्ष्य बताते हुए स्वच्छ भारत अभियान के राज्य सह-संयोजक नवीन मिश्रा के नेतृत्व में भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 84 (पुराना वार्ड संख्या 63) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बोरो-7 के स्टुअर्ट लेन (सदर स्ट्रीट) में पिछले तीन वर्षों से जमा कूड़े की समस्या का समाधान कराया गया।

स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अभिषेक गुप्ता, राजा मलिक, राजेश ओझा, सुशील सिंह एवं धीरज महतो ने इस समस्या से नवीन मिश्रा को अवगत कराया था। सूचना मिलने पर उन्होंने पार्टी सहयोगियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और तत्काल बोरो-7 के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सफाई की व्यवस्था कराई।

इसके परिणामस्वरूप महज 12 घंटे के भीतर सफाई कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बाद पूरे इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय क्षेत्र में भाजपा समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में नारे लगाए।

नवीन मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता और जनसेवा के उद्देश्य से वार्ड संख्या 84 के विभिन्न इलाकों में अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

SCROLL FOR NEXT