फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

गोलपार्क : इलाका दखल को लेकर दोनों गुटों में था विवाद

पिकनिक से लौटते वक्त हुआ हमला

कोलकाता : गोलपार्क में झड़प मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि काकुलिया रोड और आसपास के इलाकों में बापी हालदार का सिंडिकेट प्रमोटिंग का काम करता है, जबकि कसबा और तपसिया इलाके में सोना पप्पू और बाबूसोना मंडल का सिंडिकेट सक्रिय है। हाल ही में सोना पप्पू और बाबूसोना ने काकुलिया इलाके में कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसका विरोध हुआ। बताया गया है कि सोना पप्पू ने काकुलिया रोड पर एक मकान भी खरीदा है। पिछले करीब एक साल से दोनों सिंडिकेटों के बीच तनाव चल रहा था। पिछले वर्ष गणेश पूजा के दौरान भी दोनों इलाकों में झड़प हुई थी। कुछ दिन पहले पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास सट्टा संजू का अड्डा तोड़ दिया था। संजू और उसके लोगों को शक था कि यह कार्रवाई सोना पप्पू के इशारे पर हुई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद संजू को आशंका हुई कि पप्पू और बाबूसोना काकुलिया में गड़बड़ी करवा सकते हैं, इसलिए उसने स्थानीय लोगों के साथ प्रतिरोध की तैयारी की।

रविवार को काकुलिया रोड के निवासी पिकनिक पर गए थे। लौटते समय कसबा के बोसपुकुर इलाके में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद सोना पप्पू ने बाबूसोना और उसके साथियों को बदला लेने के लिए उकसाया। रविवार रात साढ़े आठ बजे के बाद बाबूसोना के नेतृत्व में करीब 50 लोग हथियारों, पिस्तौल और बमों के साथ इलाके में पहुंचे और ईंट-पत्थर व बोतलों से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद गोलीबारी और बमबाजी हुई तथा चॉप[] से वार किए गए। जवाबी हमला बापी हालदार के गुट ने भी किया। इलाके में हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवियों ने पुलिस वाहन और कई बाइक-स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

SCROLL FOR NEXT