File Picture 
कोलकाता सिटी

बजट सत्र के पहले दिन कुणाल-ऋतब्रत के बीच तकरार

कुणाल द्वारा गिरफ्तारी की मांग पर विपक्ष के नेता का पलटवार

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों (ममता और ऋतब्रत) के बीच जारी संघर्ष गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन और तेज हो गया। ममता बनर्जी खेमे के विधायक कुणाल घोष ने विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ वर्षों पुराने यौन उत्पीड़न मामले का मुद्दा उठाते हुए उनकी गिरफ्तारी और विधानसभा से निष्कासन की मांग की।

राज्यपाल के अभिभाषण में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किए जाने के बाद कुणाल ने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर वास्तव में गंभीर है, तो उसे उदाहरण पेश करते हुए ऋतब्रत बनर्जी को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

ऋतब्रत बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पुराने हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से बार-बार उछाला जा रहा है। विपक्ष के नेता के रूप में अपनी मान्यता को लेकर उन्होंने दावा किया कि विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को कलकत्ता हाईकोर्ट की भी स्वीकृति मिल चुकी है।

SCROLL FOR NEXT