कोलकाता सिटी

कांस्टेबल की वर्दी चुराने वाले सिविक वॉलेंटियर को जेल हिरासत

कसबा थाना इलाके की घटना

कोलकाता : महानगर में पुलिस कांस्टेबल की वर्दी चोरी कर एक मॉल के सामने लोगों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार सिविक वॉलेंटियर को अदालत ने जेल हिरासत में भेज दिया है। घटना कसबा थाना इलाके की है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त सिविक वॉलेंटियर नीरज सिंह के साथी आरिफ अली को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह अभियुक्त नीरज सिंह कांस्टेबल की वर्दी पहनकर कसबा थाना क्षेत्र स्थित एक मशहूर शॉपिंग मॉल के सामने लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगा। इस घटना में पुलिस ने सिविक वॉलेंटियर नीरज सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके साथ उसके एक सहयोगी आरिफ अली को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों को शनिवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत में सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने गिरफ्तार व्यक्ति की जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उसका मकसद पता होना चाहिए। पूछताछ की जरूरत है। इस बीच, गिरफ्तार लोगों का बचाव कर रहे वकील सुब्रत सरदार ने जमानत के लिए आवेदन किया और कहा कि कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। किसी भी शर्त पर जमानत दी जाये। वकील ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को छह जून तक जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


SCROLL FOR NEXT