भाजपा नेत्री सोमा घोष मृतका स्नेहा भंडारी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देती हुईं 
कोलकाता सिटी

चोरबागान दुर्गा पूजा हादसे में स्नेहा की मौत से बांकड़ाहाट में मातम

भाजपा नेत्री सोमा घोष ने परिजनों से की मुलाकात

Rambalak

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों में दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर के बांकड़ाहाट निवासी 20 वर्षीय स्नेहा भंडारी भी शामिल थीं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद डायमंड हार्बर जिला भाजपा की सभानेत्री सोमा घोष स्नेहा भंडारी के घर पहुंचीं। उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए इस हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। सोमा घोष ने कहा कि चोरबागान दुर्गा पूजा के दौरान हुई यह घटना बेहद पीड़ादायक है। इस हादसे में 19 लोगों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों को हरसंभव मदद और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके। स्नेहा की मौत से उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

SCROLL FOR NEXT