चीनाबाजार यंग बॉयज एसोसिएशन 
कोलकाता सिटी

चीनाबाजार यंग बॉयज एसोसिएशन ने किया मां काली की खुटी पूजा का आयोजन

Ravi

कोलकाता : चीनाबाजार यंग बॉयज एसोसिएशन की ओर से मां काली की खुटी पूजा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। संस्था के संयोजक राजीव राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में इलाके के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय बख्शी के अलावा सुरेश पांडेय, श्याम नारायण सिंह, जन्मेजय पांडेय, मंटू अली, सुशील शुक्ला, मुन्ना मंडल, महेश दास, रवि मंडल, राम प्रसाद, अरविंद मास्टर, मनीष शर्मा, दिनेश सिंह और अमित साव समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संयोजक राजीव राय ने कहा कि मां काली की पूजा संस्था की पुरानी परंपरा है, जिसे प्रत्येक वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को निरंतर बनाए रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि चीनाबाजार यंग बॉयज एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी। संस्था की मुख्य संरक्षक विधायक नयना बंद्योपाध्याय हैं, जबकि विजय उपाध्याय अध्यक्ष और संजय बख्शी चेयरमैन के पद पर हैं।

SCROLL FOR NEXT