मंत्री उमेश वक्तव्य रखते हुए, साथ में हैं हरिमोहन सिंह व अन्य  
कोलकाता सिटी

मंत्री उमेश राय की उपस्थिति में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरित

आयोजन को सफल बनाने में भारत क्षत्रिय समाज के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : रवींद्रनगर में छठ महापर्व के अवसर पर 551 छठ व्रतियों के सम्मान में साड़ी वितरण एवं लिट्टी-चोखा भोज का आयोजन किया गया। मंत्री उमेश राय की उपस्थिति में भारत क्षत्रिय समाज के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं क्षत्रिय समाज के सक्रिय कार्यकर्ता हरिमोहन सिंह ने किया। इस मौके पर हरिमोहन सिंह ने बताया कि भारत क्षत्रिय समाज की ओर से पिछले चार वर्षों से लगातार छठ व्रतियों के सम्मान में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। साथ ही उनके लिए लिट्टी-चोखा भोज की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रविंदर सिंह दीपक, भारत क्षत्रिय समाज के संरक्षक अरविंद सिंह, समाज के प्रथम सचिव मनोज सिंह आदर्श, सुनील सिंह पप्पू, रुक्मी सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मनोज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में भारत क्षत्रिय समाज के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT