चेन्नई मेल कैफे 
कोलकाता सिटी

दक्षिण भारतीय जायके के साथ चेन्नई मेल कैफे की कोलकाता में वापसी

इस मौके पर अभिनेत्री अंजना बसु और गर्गी रॉयचौधरी रहीं मौजूद

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। चेन्नई मेल कैफे ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित चौरंगी मेंशन में अपना नया आउटलेट शुरू किया है। इस मौके पर अभिनेत्री अंजना बसु और गर्गी रॉयचौधरी मौजूद रहीं।

वहीं, अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने अपनी आगामी फिल्म ‘नजरबंदी’ के प्रचार के लिए विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। ‘जर्नी थ्रू साउथ इंडिया’ की थीम पर आधारित यह कैफे रामेश्वरम की खानपान संस्कृति और दक्षिण भारत के पारंपरिक स्वाद से प्रेरित है। इसकी शुरुआत पहले ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ नाम से हुई थी।

इसके कलिकापुर, डायमंड प्लाजा और मणि स्क्वायर में आउटलेट रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान कारोबार में आई रुकावट के बाद अब नए नाम और पहचान के साथ इसकी वापसी हुई है।

कैफे की संस्थापक और लक्सलर्न वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक न्निराजेता चौधरी ने कहा कि यह केवल नए आउटलेट की शुरुआत नहीं, बल्कि कोलकाता के साथ पुराने जुड़ाव को फिर से मजबूत करने की कोशिश है। कैफे में शुद्ध शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ कॉन्टिनेंटल डिशेज, पिज्जा, पास्ता, पेय और डेजर्ट भी उपलब्ध हैं। यहां 43 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

SCROLL FOR NEXT