सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : प्रतिष्ठित स्वैच्छिक नागरिक संगठन Calcutta Heritage Collective (सीएचसी) ने अपने 9वां स्थापना दिवस पर ‘सीएचसी अवॉर्ड 2026’ का आयोजन किया। शनिवार को आरसीटीसी में आयोजित भव्य समारोह में शहर की ठोस और अमूर्त विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले “कोलकाता प्रेमी” व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हस्तियों में पुराने कोलकाता के शोधकर्ता चंद्र प्रकाश अग्रवाल, विंटेज संग्राहक अमृतेंदु रॉय, चार्नॉक लोहिया अस्पताल के प्रमुख सुष्मिता शर्मा एवं प्रशांत शर्मा, आनंद पुरी, उद्यमी ऋचा कनौई और विरासत कथाकार यशराज तांतिया शामिल रहे।
सीएचसी सदस्यों में शिक्षाविद् श्रीमती मुखर्जी, सुदर्शन और शैलजा मुंद्रा (उनकी ओर से उनकी पुत्री वसुंधा ने पुरस्कार ग्रहण किया), वास्तुविद् अयन सेन, लेखिका सुप्रिया नेवर, कला क्यूरेटर व फोटोग्राफर मोहर सेनगुप्ता तथा कवयित्री इप्सिता गांगुली को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फैशन रैकॉन्टेयर नवनील दास ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने कोलकाता की सांस्कृतिक गहराई और ऐतिहासिक पहचान को रेखांकित करते हुए विरासत संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह के अंत में आयोजक मुकुल अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पहलें समाज में विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर डॉ. रुपाली बसु, संगीता दुधोरिया, ओइंद्रिला दत्त, मुनीश झाझरिया, गौरव गुप्ता, विष्णु सुरेका, संगीत कोठारी, अरविंद सराफ, आदित्य जैन, लवेश पोद्दार, गौरव गुप्ता और रघु मोहता सहित कई विशिष्ट सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कवयित्री सुप्रिया नेवर ने कोलकाता के फूलवालों को समर्पित अपनी कविता ‘पड़ोस’ का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।