कोलकाता सिटी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सर्कुलर रेलवे सेवाओं में बदलाव

कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को देखते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने 20 और 21 जून को सर्कुलर रेलवे की ईएमयू लोकल सेवाओं में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा कुछ सेवाओं को रद्द किया जाएगा। 20 जून को तीन सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल ट्रेनें (30312, 30314 और 30122) टाला स्टेशन तक ही चलेंगी, जबकि तीन ट्रेनें (30331, 30111 और 30313) टाला स्टेशन से शुरू होंगी। ट्रेन संख्या 30154 को सियालदह (उत्तर) तक सीमित किया जाएगा और 30123 सियालदह (उत्तर) से चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर बालीगंज, कांकुड़गाछी रोड जंक्शन और माजेरहाट के रास्ते संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 30416 और 30451 रद्द रहेंगी। 21 जून को दो ट्रेनें (30322 और 30128) कोलकाता स्टेशन तक ही जाएंगी, जबकि 30145 और 30121 कोलकाता स्टेशन से शुरू होंगी। ट्रेन संख्या 30344 बारासात तक ही संचालित होगी। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर बालीगंज और माजेरहाट के रास्ते किया गया है। वहीं, पांच ईएमयू लोकल ट्रेनें (30412, 30411, 30351, 30113 और 30116) रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त, 20 जून को सियालदह से शाम 7:10 बजे एक विशेष सियालदह-बारुईपुर ईएमयू ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 21 जून को निर्धारित सभी एसी लोकल ट्रेनें अपने नियमित रविवार के समयानुसार संचालित होती रहेंगी।


SCROLL FOR NEXT