फैशन के साथ महिला उद्यमिता का उत्सव 
कोलकाता सिटी

DEVI प्रदर्शनी में फैशन के साथ महिला उद्यमिता का उत्सव

प्रदर्शनी में पन्ना डायमंड, पी. सरकार जौहरी और अमीनिया बिरयानी सहित कई ब्रांड आकर्षण का केंद्र

Ravi

कोलकाता : पूजा और दीपावली के पहले कोलकाता में DEVI – Pre-Puja Exhibition & Diwali Collection का शुभारंभ हुआ। Kolkata Women’s Business Alliance (KWBA) और Gouri’s Foundation की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं।

इनमें लगभग 50 महिला उद्यमियों और प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद पेश किए। उद्घाटन अवसर पर राजारहाट गोपालपुर के विधायक तरुणज्योति तिवारी, भाजपा पश्चिम बंगाल की प्रवक्ता केया घोष और गौरी फाउंडेशन व KWBA की अध्यक्ष सोमा चक्रवर्ती मौजूद रहीं।

प्रदर्शनी में पन्ना डायमंड, पी. सरकार जौहरी और अमीनिया बिरयानी सहित कई ब्रांड आकर्षण का केंद्र हैं। कार्यक्रम में फ्लैश डील, लकी ड्रॉ और ‘शारद सुंदरी’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जा रहा है।

इसके साथ ही परिधान पहल के तहत पुराने कपड़े दान करने की अपील की गई है। सोमा चक्रवर्ती ने कहा कि DEVI का उद्देश्य महिला उद्यमियों को बाजार, ग्राहक और कारोबार विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना है।

SCROLL FOR NEXT