फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

सावधान! इस दिन से तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 7 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। कोलकाता का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

प्रगति सिन्हा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बसंत के त्योहार होली से पहले मौसम का एक बड़ा अपडेट आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 7 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। कोलकाता का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी दौरान आज, शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया है। दक्षिण बंगाल में आज मौसम सूखा रहेगा। हावड़ा, हुगली, नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना, ईस्ट और वेस्ट मेदिनीपुर, बर्दवान, पुरुलिया, बांकुड़ा में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। नॉर्थ बंगाल में आज और अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मौसम सूखा रहेगा। नॉर्थ बंगाल के पहाड़ी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। हालांकि, सर्दी के लौटने की कोई संभावना नहीं है। रात का तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

SCROLL FOR NEXT