सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हिन्दुस्तान क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। प्रेसिडेंट पद के चुनाव में सी.एस. सारडा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंजनी धानुका को 3 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की है। परिणाम सामने आते ही क्लब परिसर में चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।
हिन्दुस्तान क्लब का यह चुनाव इस बार खासा चर्चा में रहा। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले। चुनावी माहौल में दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने दावे और तर्क सामने रखे गए, जिससे मुकाबला काफी रोचक बना रहा।
प्रेसिडेंट पद पर सी.एस. सारडा की जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं, अंजनी धानुका के पक्ष में चुनाव मैदान में उतरे सदस्यों ने भी पूरे चुनाव के दौरान सक्रियता दिखाई। कांटे की टक्कर रही।