कोलकाता: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कोलकाता म्यूज़ियम की ओर से आज ब्रह्माकुमारीज़, आशुतोष मुखर्जी रोड में अभिभावकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का विषय है “शांतिपूर्ण पालन-पोषण, आत्मविश्वासी बच्चे”।कार्यशाला में अभिभावक सीखेंगे कि कैसे अपने बच्चों को खुश, संतुलित और संस्कारी बनाया जा सकता है। इसके अलावा, कठिन परिस्थितियों और तनावपूर्ण समय में स्वयं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के सरल उपाय भी साझा किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था है।
कार्यशाला में निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
अभिभावकों के लिए आत्म-चिंतन अभ्यास
दैनिक जीवन में मूल्य निर्माण की सरल आदतें
संवाद कौशल को बेहतर बनाने की तकनीकें
किशोरावस्था की चुनौतियों का प्रभावी प्रबंधन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को सशक्त बनाना और बच्चों के सकारात्मक विकास के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में सभी अभिभावक, शिक्षक और मूल्य-आधारित परवरिश में रुचि रखने वाले लोग भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कोलकाता म्यूज़ियम से संपर्क किया जा सकता है।