फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

फूलबागान में 18 वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

फूलबागान थाना अंतर्गत नारकेलडांगा मेन रोड स्थित नामी आवासन की घटना

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में एक बहुमंजिली इमारत से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को तड़के फूलबागान थाना क्षेत्र के नारकेलडांगा मेन रोड स्थित एक 19 मंजिली इमारत में हुई। मृतक की पहचान जयंत मुंद्रा (23) के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। युवक ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से बातचीत कर पता लगा रही है कि क्या वह किसी कारण से परेशान था।

पुलिस के अनुसार, जयंत अपने परिवार के साथ उक्त इमारत में रहता था। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे इमारत के सुरक्षा गार्डों ने नीचे किसी भारी वस्तु के गिरने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने जयंत को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक अपने भाई और मां बाप के साथ आवासन की 18वी मंजिल के फ्लैट में रहता था। उसके पिता का चमड़े के व्यवसाय है। जयंत भी पिता के साथ मिलकर कारोबार देखता था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT