प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
कोलकाता सिटी

भाजपा की ब्रिगेड सभा 15 मार्च को, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

भाजपा के ‘परिवर्तन यात्रा’ का हुआ आगाज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, अराजकता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा ने अपने बड़े जनसंपर्क अभियान ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज कर दिया है। यह परिवर्तन यात्रा 10 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलेगी, जबकि इसका भव्य समापन 15 मार्च को कोलकाता की ऐतिहासिक ब्रिगेड सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ होगा। रविवार को चार जिलों से इस अभियान की शुरुआत हुई। कूचबिहार में नितिन नवीन, गढ़बेता में धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णानगर में जे.पी. नड्डा और कुल्टी में अन्नपूर्णा देवी ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से निकाली जा रही कुल 9 परिवर्तन यात्राएं राज्य के 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। पार्टी प्रतिदिन औसतन 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्रत्येक यात्रा में एक मुख्य झांकी, आठ प्रचार झांकियां और एक बड़ी बाइक रैली शामिल रहेगी। भाजपा ने इस व्यापक अभियान के जरिए लगभग 5,000 किलोमीटर की दूरी तय कर एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

SCROLL FOR NEXT