शुभेंदु अधिकारी 
कोलकाता सिटी

शुभेंदु पर हमले के विरोध में भाजपा ने CEO को पत्र भेजा, कार्रवाई की मांग

भाजपा का आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद निष्क्रिय रही।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) कार्यालय के बाहर अपने प्रतिनिधिमंडल पर हमले का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने CEO को पत्र लिखकर इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पत्र के अनुसार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल चुनाव और SIR से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए CEO कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान खुद को BLO बताने वाले लोगों की भीड़ ने कथित रूप से घेराव किया, अपशब्द कहे और जूते फेंकने की कोशिश की। भाजपा का आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद निष्क्रिय रही। भाजपा ने कोलकाता पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई, दोषियों की पहचान और भविष्य में CEO कार्यालय आने वाले प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT