भाजपा नेता के नेतृत्व में चला सफाई अभियान  
कोलकाता सिटी

छठ पूजा को लेकर भाजपा नेता ने संभाली घाटों की सफाई की जिम्मेदारी

छठ घाट पर चला सफाई अभियान

Rambalak

कोलकाता : छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता वीर बहादुर सिंह तथा उनकी टीम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान केशोराम क्वार्टर मिल छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर घाट को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। इस घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस सेवा अभियान में भाजपा नेता वीर बहादुर सिंह के सहयोगी कमल शर्मा, अमित प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद एवं जितेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रमोद सिंह, अनिल वर्मा, रोहित यादव, आदित्य कुमार, राहुल जायसवाल, शैलेंद्र राजभर एवं सोनू चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी घाट की सफाई और अन्य सेवा कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इस पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व है, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी एवं तालाबों के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उनकी टीम लगातार घाटों की सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवा कार्यों में जुटी हुई है। यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि छठ पूजा के अंतिम दिन तक निरंतर जारी रहेगा।

SCROLL FOR NEXT