कोलकाता सिटी

भूमिहार एकता मंच पश्चिम बंगाल का 13वां स्थापना दिवस मना

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भूमिहार एकता मंच पश्चिम बंगाल के 13वां स्थापना दिवस के अवसर पर दक्षिण हावड़ा शाखा के द्वारा भव्य स्नेह भाई मिलन समारोह मुख्य संरक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण हावड़ा शाखा अध्यक्ष सूरजकांत सिंह ने किया,जबकि आगंतुक अतिथियों का स्वागत शाखा के महासचिव अभय कुमार सिंह अमित तिवारी सुशील तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा ने किया। हावड़ा के लॉरेंस बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार माननीय राज्य मंत्री नगर विकास एवं संसदीय कार्य आदरणीय उमेश राय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलकाता नगर निगम वार्ड 25 के माननीय पार्षद आदरणीय राजेश सिन्हा आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राकेश राय रमेश राय शैलेश पांडे धर्मेंद्र सिंह मनीष आनंद डा प्रदीप राय डा अभिमन्यू सिंह सुनील ठाकुर राम बालक राय मनोज चौधरी अश्वीनी राय संजीव पांडे अवधेश राय संतोष सिंह महंगू सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे मंच के संयोजक जितेंद्र नाथ राय उप संयोजक संजय कुमार ठाकुर प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार सिंह महासचिव शैलेश सिंह गोरख सिंह उपाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा विभिन्न 15 शाखाओं के चंद्रमा राय विश्वनाथ राय विमलेश सिंह बैकुण्ठ नाथ पाण्डे शिवाजी सिंह लालबाबू सिंह उमेश सिंह भोजपुरिया रविंद्र कुअंर मनोज कुमार राय राघवेन्द्र सिंह रवि शंकर राय प्रकाश राय चंद्रिका सिंह महेश सिंह राजेश कुमार ठाकुर युवा अध्यक्ष मंनन्जय सिंह अनीश पांडे संदीप सिंह कुन्दन कुमार शर्मा रवि सिंह अभिजीत मिश्र सुमित आस्था सिंह सुमित कुमार राय चुनमुन शाही मनोज सिंह अनिल शर्मा शशिकांत सिंह राजीव रंजन जयप्रकाश सिंह अमित ठाकुर राजकुमार कुंवर सर्वेश राय अंजनी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी शाखाओ के अध्यक्ष महासचिव सहित सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए मंच के मुख्य उद्देश्य एकता और प्रेम को और मजबूत बनाने की दिशा में पूर्व की तरह ही अपना सहयोग समर्थन और प्यार मंच को प्रदान करने की मांग की साथ ही आपसी भाईचारा और प्रेम में और तीव्र गति से विकास करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर और स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

SCROLL FOR NEXT