सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

हथियार रखने के आरोप में आईएसएफ कार्यकर्ता गिरफ्तार

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : हथियार और बम घर में छिपाकर रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम हबीबुर रहमान मोल्ला है, जो आईएसएफ कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला भांगड़ 2 नंबर ब्लॉक के भोगाली 1 नंबर क्षेत्र के रघुनाथपुर खालपाड़ा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भांगड़ में स्थित हबीबुर रहमान के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 3 आग्नेयास्त्र और 2 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध हथियारों के भंडारण से जुड़ा पाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है। वहीं, राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले अशांति फैलाने के उद्देश्य से हथियार जमा किए गए थे। हालांकि, आईएसएफ ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है। यहां उल्लेखनीय है पुलिस के अभियान से लोगों में भय का माहौल कम हुआ है।

SCROLL FOR NEXT