पेट्रोल -डीजल 
कोलकाता सिटी

बंगाल में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त : जितेंद्र

कहा, घबराकर खरीददारी नहीं करें लोग

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों IndianOil, BPCL और HPCL ने पश्चिम बंगाल में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता होने का आश्वासन दिया है। कंपनियों ने कहा कि राज्य में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और स्थिर बनी हुई है तथा किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

सभी स्थानों पर हो रही स्टॉक की भरपाई

तेल कंपनियों के अनुसार टर्मिनलों, डिपो, पेट्रोल पंपों और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से कार्य कर रही है। राज्य भर में ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी स्थानों पर समय पर स्टॉक की भरपाई सुनिश्चित की जा रही है।

सामान्य तरीके से करें ईंधन की खरीददारी

कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सामान्य तरीके से ही ईंधन खरीदें और घबराकर अतिरिक्त खरीददारी से बचें। साथ ही जनता को सलाह दी गई है कि ईंधन उपलब्धता को लेकर केवल तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक और सत्यापित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यह जानकारी राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं IndianOil के कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) जितेंद्र कुमार की ओर से जारी की गई।

SCROLL FOR NEXT