शुभंकर सरकार 
कोलकाता सिटी

सार्वजनिक हो 'मनीष गुप्ता फाइल': कांग्रेस

1993 पुलिस फायरिंग की सच्चाई सामने लाने पर जोर

कोलकाता : 21 जुलाई 1993 को युवा कांग्रेस की रैली पर हुई पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 कार्यकर्ताओं की स्मृति में इस वर्ष प्रदेश कांग्रेस 'शहीद मीनार चलो' कार्यक्रम आयोजित करेगी।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा जारी करते हुए तत्कालीन गृह सचिव और वर्तमान तृणमूल नेता मनीष गुप्ता से संबंधित फाइल सार्वजनिक करने की मांग की।

शुभंकर सरकार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, छात्रों-युवाओं के भविष्य, श्रमिकों के अधिकार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता को भी दोहराएगा।

उन्होंने कहा कि 21 जुलाई 1993 की पुलिस फायरिंग से जुड़े प्रशासनिक निर्णयों और घटनाक्रम की सच्चाई जानने का अधिकार राज्य की जनता को है। इसलिए 'मनीष गुप्ता फाइल' तत्काल सार्वजनिक की जानी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमिताभ चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल 29 और 30 जून को कोलकाता पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान छात्र-युवा आंदोलन 'छात्रों की गूंज' अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT