सीडब्ल्यूटीए की रजत जयंती  
कोलकाता सिटी

सीडब्ल्यूटीए की रजत जयंती पर ‘बंगाल बाउंड टू ग्रो’ का संदेश

समारोह में कार्तिक महाराज, तापस राय, अग्निमित्रा पॉल, डॉ. सुब्रत गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस), समेत कई विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

Ravi

कोलकाता : कॉन्फिडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन्स (सीडब्ल्यूटीए) की वार्षिक आम सभा और रजत जयंती समारोह शनिवार को कोलकाता में आयोजित हुआ। संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘बंगाल बाउंड टू ग्रो’ रही।

समारोह में कार्तिक महाराज, तापस राय, अग्निमित्रा पॉल, डॉ. सुब्रत गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस), दिनेश पांडे और शंकु देब पांडा समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने राज्य में व्यापार एवं उद्योग के विस्तार, निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार रखे।

एन. के. कपाड़िया ने बंगाल की आर्थिक संभावनाओं और विकास में व्यापारिक समुदाय की भूमिका पर चर्चा की। सीडब्ल्यूटीए अध्यक्ष सुशील पोद्दार और सचिव जे. एल. बरडिया ने संगठन की 25 वर्षों की यात्रा तथा भविष्य की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया।

समारोह में उपाध्यक्ष प्रदीप लुहारीवाला, सी. के. वरदराजन, कोषाध्यक्ष दिनेश गंगवाल और सीईओ करिश्मा खन्ना सहित बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह में एस. के. चोरारिया, आर. के. राठी, जी. डी. बागड़ी, पी. एल. शाह, विनोद के. संचेती, चंद्रेश मेघानी, कमल चांदगोठिया, संजीव मेहरोत्रा, अभिषेक अग्रवाल, रोहित चौधरी और विवेक ड्रोलिया सहित सीडब्ल्यूटीए से जुड़े प्रमुख सदस्यों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। वी. के. भंडारी ने अनुपस्थिति में संस्था को शुभकामनाएं भेजीं। वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप लुहारीवाला ने किया।

SCROLL FOR NEXT