फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बड़ाबाजार के व्यवसायी को लोन वसूली के नाम पर धमकी

Deepak Mishra

लोन देने वाले लोगों पर लगा आरोप, पोस्ता थाना में मामला दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

बड़ाबाजार इलाके में एक स्थानीय व्यापारी को लोन वसूली के नाम पर गंभीर धमकियां और चेतावनी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

बागुईआटी के निवासी और बड़ाबाजार एसी मार्केट के व्यापारी आयुष अग्रवाल ने वित्तीय संकट से निपटने के लिए जून और जुलाई 2026 के बीच स्थानीय फाइनेंसर्स से नकद ऋण लिया था। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने कुल 35.22 लाख रुपये से अधिक की राशि ली थी और दैनिक किस्तों के आधार पर रुपये की अदायगी भी शुरू कर दी थी।

घर और दफ्तर में घुसकर जबरन वसूली की धमकी

हाल ही में जारी वित्तीय तंगी के कारण जब पीड़ित दैनिक किस्त चुकाने में असमर्थ हुआ, तो लोन रिकवरी करने वाले व्यक्तियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर को आरोपियों ने उनके घर और ऑफिस में जबरन घुसने की धमकी दी। इसके अलावा, फाइनेंसर्स के पास पीड़ित के दो हस्ताक्षरित चेक और एग्रीमेंट्स भी जमा हैं। बागुईआटी थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को मामले में शामिल रिकवरी एजेंटों के नाम और मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह की जांच में जुट गई है।
SCROLL FOR NEXT