बाटानगर न्यू लैंड पूजा कमेटी के राम मंदिर के तर्ज पर बनी भव्य पंडाल  
कोलकाता सिटी

बाटानगर न्यू लैंड पूजा कमेटी में दिखेगी राम मंदिर की अद्भुत छटा

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने किया उद्घाटन

Rambalak

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना जिले के बाटानगर स्थित न्यू लैंड पूजा कमेटी इस वर्ष अपने आयोजन का 80वां वर्ष धूमधाम से मना रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूजा पंडाल को भव्य राम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को इस भव्य पूजा पंडाल का औपचारिक उद्घाटन किया। इस वर्ष पूजा समिति का कुल बजट लगभग काफी है। थर्मोकोल और अन्य आकर्षक सामग्रियों से निर्मित इस भव्य राम मंदिर रूपी पंडाल का निर्माण मेदिनीपुर के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। वहीं, प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार सनातन रुद्रपाल ने किया है। पंडाल के भीतर श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रिक लाइट और साउंड के माध्यम से भगवान श्री राम के 'अकाल बोधन' का जीवंत दृश्य देखने को मिलेगा। इसके अलावा, पंडाल में भगवान श्री राम, हनुमान, सुग्रीव और राम जी के पद्म पुष्प अर्पित करने की कथा को मूर्तियों और विशेष लाइटिंग के जरिए दर्शाया गया है। पूजा समिति के कोर कमेटी सदस्य एवं भाजपा के स्थानीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाल ने बताया कि यह क्षेत्र की प्रमुख दुर्गा पूजाओं में से एक है और इस बार का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अभूतपूर्व और दिव्य अनुभव लेकर आया है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस अनूठे राम मंदिर रूपी पंडाल को देखने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT