‌गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

बासंती में हथियारों का जखीरा बरामद!

तृणमूल के 2 नेता गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले में बासंती में भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र और कारतूस रखने के आरोप में एसटीएफ ने तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के नाम शौकत गाइन और जाफर शेख है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शौकत के तालाब घाट के नीचे छिपाकर रखे गए 14 आग्नेयास्त्रों के साथ 95 राउंड कारतूस भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शौकत के पुत्र रेजाउल गाइन तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बासंती की कठालबेड़िया ग्राम पंचायत से पंचायत सदस्य चुने गए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेजाउल स्थानीय तृणमूल नेता राजा गाजी के करीबी माने जाते हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने शेख शाहजहां के ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाया था, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। ये हथियार एक तालाब में छिपाकर रखे गए थे। उसी मामले की जांच के दौरान बासंती के चराबिद्या गांव से रमजान शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि रमजान कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के करीबी हैं। क्षेत्र में और भी हथियार होने की संभावना को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर एसटीएफ का तलाशी अभियान जारी है। एसटीएफ के अनुसार आने वाले दिनों में और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो सकती है।

SCROLL FOR NEXT