सांकेतिक तस्वीर  
कोलकाता सिटी

नाबालिग बेटी से यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर इलाके से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ महीनों से यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से फेरीवाला है। बड़ी बेटी द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद बारुईपुर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि बीते वर्ष दिसंबर में वह स्वयं अपने पिता के शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हुई थी। डर और गुस्से के कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। बड़ी बहन के जाने के बाद आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय छोटी बेटी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, पिछले कई महीनों से पिता उसका यौन शोषण कर रहा था और किसी से कुछ भी कहने की स्थिति में न होने के कारण वह चुप रहने पर मजबूर थी। मां की चुप्पी पर उठे सवाल... छोटी बेटी ने जब फोन पर अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई, तब दोनों बहनों ने अपनी मां को पूरी बात बताई। आरोप है कि सब कुछ जानने के बावजूद मां ने कोई कदम नहीं उठाया और चुप्पी साधे रखी। 100 नंबर पर कॉल कर दिलाई मदद ... मां की बेरुखी और बहन पर बढ़ते अत्याचार को देखकर बड़ी बहन ने आपातकालीन नंबर 100 पर कॉल कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही बारुईपुर महिला थाना पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुलपी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को बारुईपुर अनुमंडल अदालत भेज दिया गया।

SCROLL FOR NEXT