सांकेतिक तस्वीर  
कोलकाता सिटी

बुजुर्ग पिता को धारदार हथियारों से दी दर्दनाक मौत

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत धनबेरिया गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी के लालच में एक कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने ही 72 वर्षीय वृद्ध पिता को बेरहमी से प्रताड़ित कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान ज्योतिरिंद्रनाथ नस्कर (72) के रूप में हुई है। आरोप है कि मंगलवार को उनके बेटे रामप्रसाद नस्कर और बहू शिखा नस्कर ने घर के भीतर बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और उन पर फावड़े व अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। बुजुर्ग की चीख-पुकार के बावजूद क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अस्पताल भागे आरोपी, तड़पकर तोड़ा दम हमले के दौरान आरोपी बहू शिखा नस्कर की आंख में किसी तरह गंभीर चोट लग गई। इसके बाद बेटा अपनी लहूलुहान पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन हैवानियत की इंतेहा देखिए कि उसने अपने बुजुर्ग पिता को घर में उसी हालत में हाथ-पैर बंधा हुआ छोड़ दिया। खून से लथपथ और बंधक बने रहने के कारण कुछ ही देर में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी घटना को दबाने के लिए आरोपियों ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सतर्क पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने इसकी भनक बरुईपुर पुलिस थाने को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवा हुए आरोपी बहू शिखा नस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को बारुईपुर सब-डिवीजन कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।


SCROLL FOR NEXT