पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए  
कोलकाता सिटी

बारुईपुर में सीएम शुभेंदु की जनसभा आज

जनसभा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

Rambalak

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज यानी शुक्रवार को बारुईपुर के न्यू इंडियन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से तैयारियां की गई हैं। जनसभा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। बारुईपुर पुलिस के अधिकारियों ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सभा में आने वाले लोगों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्टी नेताओं में इस जनसभा को लेकर उत्साह का माहौल है। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभास्थल पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की इस जनसभा को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभा के दौरान उनके संबोधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

SCROLL FOR NEXT