बरामद मादक पदार्थ को ले जाती हुई pulis 
कोलकाता सिटी

मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

635 किलो गांजा बरामद

Rambalak

दक्षिण 24 परगना: रविवार की देर रात विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर बारुईपुर थाना एवं बारुईपुर एसओजी की संयुक्त टीम ने छयानी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप इलाके में अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक बोलेरो मैक्स पिकअप वैन से लगभग 635 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे को सड़ी हुई सब्जियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गांजे की उक्त बड़ी खेप को कथित तौर पर ओडिशा से बासंती इलाके में पहुंचाने के उद्देश्य से लाया जा रहा था। बरामद गांजा एवं वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत की मांग के साथ अदालत में पेश किया गया। मादक पदार्थ तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT