भाजपा नेत्री सविता चौधरी  
कोलकाता सिटी

भाजपा नेत्री ने बजबज पालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई

Rambalak

कोलकाता: भाजपा नेत्री सविता चौधरी ने बजबज नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बजबज नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 स्थित नतुन बाजार के दोनों गेट इलाके में कूड़ा-कचरा जमा होने का आरोप लगाया है। सविता चौधरी के अनुसार, इलाके में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है। भाजपा नेत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा रहने से इलाके की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगरपालिका से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जमा कचरे को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पालिका प्रशासन शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही इलाके में सफाई अभियान शुरू करेगा।

SCROLL FOR NEXT