फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बैंक का अधिकारी बनकर 3.51 लाख रुपये की साइबर ठगी,

Deepak Mishra

गरियाहाट थाना में मामला दर्ज

कोलकाता:

बैंक अधिकारी बनकर झांसा देने और खातों से लाखों रुपये उड़ाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। 15 सितंबर 2026 को घटी इस घटना में एक अज्ञात शातिर साइबर ठग ने खुद को ''यूको बैंक के केवाईसी विभाग'' का अधिकारी ''शुभंकर बनर्जी'' बताकर शिकायतकर्ता को झांसे में लिया और 3.51 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी पहचान बताकर शिकायतकर्ता से उनके बैंक खातों और कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। झांसे में आकर जानकारी साझा करते ही पीड़ित के विभिन्न क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड कुल मिलाकर 3.51 लाख रुपए से अधिक की राशि काट ली गई। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के फोन नंबर और बैंक खातों की कड़ियों को खंगाल रही है।
SCROLL FOR NEXT