कोलकाता: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Carring Minds International और The Early Childhood Association of India की ओर से एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “Early Identification of Red Flags” यानी बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े शुरुआती संकेतों की समय रहते पहचान रहा।
कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और बाल विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को समझने और शुरुआती स्तर पर आवश्यक कदम उठाने पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के Urban Development & Municipal Affairs विभाग की मंत्री-इन-चार्ज अग्निमित्रा पॉल ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परिवार, स्कूल और समाज की भूमिका तथा समय रहते समस्याओं की पहचान के महत्व पर बात रखी।
कार्यक्रम का स्वागत एवं संबोधन Dr. Minu Budhia, Psychotherapist एवं Carring Minds International की Founder ने किया। उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को शुरुआती स्तर पर पहचानने और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
The Early Childhood Association की Territory Head और Swarnim International School की Director Swati Sarawagi ने कार्यक्रम में संबोधन के साथ प्रस्तुति दी।
वहीं Dr. Suman Sood, National Core Committee Member, The Early Childhood Association और BD Memorial School की Director ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच यह समझ विकसित करना रहा कि बच्चों में व्यवहार, भावनाओं या सामाजिक गतिविधियों में दिखाई देने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न किया जाए। समय रहते इन संकेतों की पहचान और विशेषज्ञ की मदद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।