दक्षिण 24 परगना : कुलतली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अबुल होसेन ढाली उर्फ चट्टू (28) के रूप में हुई है। वह कुलतली थाना क्षेत्र के कोआबाटी का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलतली पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम पिस्तौल समेत कुल तीन आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों की बरामदगी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, मामले की तह तक पहुंचने और बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के उद्देश्य से 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए न्यायालय में पेश किया है। अब पुलिस हिरासत मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।