अभिजीत मजुमदार 
कोलकाता सिटी

असम टीएमसी अध्यक्ष अभिजीत मजुमदार ने दिया इस्तीफा

चुनावी हार के बाद टीएमसी को एक और बड़ा झटका

कोलकाता : असम तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष अभिजीत मजुमदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को कोलकाता प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। मजुमदार ने कहा कि पार्टी असम और पश्चिम बंगाल में केवल एक विशेष समुदाय के हितों के लिए काम कर रही है, जिससे वह खुद को अब पार्टी से जुड़ा नहीं रख सकते।

अभिजीत मजुमदार ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को भेज दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में टीएमसी की छवि एक ऐसी पार्टी की बन गई है, जो केवल अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम करती है। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में भी पार्टी की राजनीतिक दिशा इसी तरह दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और पार्टी की कार्यशैली से वह असहमत हैं, इसलिए उन्होंने पद और पार्टी दोनों छोड़ने का निर्णय लिया। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में कई नेताओं के इस्तीफे और संगठनात्मक बदलावों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में मजुमदार का इस्तीफा टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT