अरूप विश्वास 
कोलकाता सिटी

टीएमसी अकाउंट फ्रीज करने के लिए अरूप ने बैंक को लिखा पत्र

पार्टी ने कहा कि अरूप अब 'कोषाध्यक्ष' नहीं

कोलकाता : विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी कलह अब पार्टी के वित्तीय मामलों तक पहुंच गई है। पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास ने बैंक को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस के खाते से किसी भी तरह के लेन-देन पर रोक लगाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, 12 जून को लिखे गए इस पत्र में अरूप विश्वास ने दावा किया है कि वे अभी भी पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई सांसद और विधायक नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर चुके हैं, जिससे पार्टी और उसके फंड पर नियंत्रण को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा धन निकासी रोकने के लिए खाते को फिलहाल “फ्रीज” रखा जाए।

अरूप ने यह भी आशंका जताई कि पहले से हस्ताक्षरित चेक का दुरुपयोग कर खाते से धन निकाला जा सकता है। हालांकि तृणमूल नेतृत्व ने अरूप के दावे को खारिज कर दिया है।

पार्टी नेता कुणाल घोष ने स्पष्ट किया कि 5 जून को हुई कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से अरूप विश्वास को 'कोषाध्यक्ष' पद से हटाकर पूर्व सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि अरूप अब पार्टी के कोषाध्यक्ष नहीं हैं।

तृणमूल में बढ़ती गुटबाजी के बीच पार्टी के फंड और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

SCROLL FOR NEXT