कोलकाता : अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति कोलकाता-हावड़ा की ओर से ईको फ्रेंडली फेस्टिवल अभियान के बैनर का अनावरण मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सानिध्य में गंगा तट पर स्थित पी.एस. ग्रुप के ‘संसारा’ प्रोजेक्ट परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पटाखामुक्त दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना भी मनाई जा सकती हैं। उपस्थित जनसमुदाय ने पटाखे नहीं जलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महासभा के प्रधान न्यासी सुरेश गोयल, पी.एस. ग्रुप के सुरेन्द्र दुगड़, प्रदीप चौपड़ा, अरुण संचेती, रवि दुगड़, महेंद्र अग्रवाल, बाबूलाल बोथरा एवं जतन पारख सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अणुव्रत समिति कोलकाता के अध्यक्ष नवीन दुगड़, मंत्री सुरेन्द्र मुणोत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीपत बैद तथा हावड़ा समिति के उपाध्यक्ष रणजीत बैद सहित कई पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली को पर्यावरण अनुकूल बनाने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।