कोलकाता : फुटवियर क्षेत्र की कंपनी Ajanta Shoes ने अपनी 70 वर्ष की विरासत के अवसर पर ITC Royal Bengal में ‘Ajanta Connect 2026’ का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन सुब्रत बानिक, एमडी साग्निक बानिक, डायरेक्टर जयदेव चटर्जी, वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स एंड मार्केटिंग धर्मवीर जैन और जनरल मैनेजर-सेल्स पार्थ दास गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में कंपनी के डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स को उनके योगदान और लंबे सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान Ajanta Shoes की नई Festive Collection भी पेश की गई, जिसमें आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम फुटवियर की नई रेंज शामिल है। कार्यक्रम में कंपनी के एथलीजर ब्रांड IMPAKTO का नया Look Book भी लॉन्च किया गया।
इसमें Sneakers, Barefoot, Running और Lifestyle Footwear की नई श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसे खासतौर पर Gen-Z और एथलीजर पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए साग्निक बानिक ने Navigator 2.0 लॉन्च किया, जिसे कंपनी ने भारत का पहला AI-enabled Smart Shoe बताया।
यह तकनीक और आधुनिक फुटवियर के मेल की दिशा में कंपनी की नई पहल है। कार्यक्रम में कंपनी की ‘Kadam Kadam Safai Ki Ore’ Clean India Initiative को भी रेखांकित किया गया। इसके जरिए लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छता को आदत बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।