दिल्ली-न्यूयार्क फ्लाइट का किराया आसमान छूने लगा! 
कोलकाता सिटी

दुर्गा पूजा से पहले घर लौटने की होड़ में आसमान छूने लगे हवाई किराए

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दुर्गा पूजा से पहले देशभर से कोलकाता लौटने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइट्स के हवाई किराए दोगुने तक हो गए हैं।

पंचमी के दिन एकतरफा सबसे सस्ते टिकटों की कीमतें इस प्रकार रहीं —

मुंबई से ₹11,500,

दिल्ली से ₹10,000,

चेन्नई से ₹11,000,

अहमदाबाद से ₹11,500,

बेंगलुरु से ₹11,700।

वहीं इन तारीखों पर कोलकाता से वापसी के टिकट अपेक्षाकृत सस्ते हैं।

बेंगलुरु की एक टेक कंपनी में कार्यरत रेणु सिन्हा ने बताया कि उन्हें अंतिम समय पर छुट्टी मिली, लेकिन टिकट की कीमत देखकर उन्होंने कोलकाता न आने का फैसला किया। दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत रुषा बनर्जी और उनके पति ने भी ₹40,000 के दो-तरफा किराए से बचने के लिए ड्राइव करके घर लौटने का विकल्प चुना।

ट्रैवल पोर्टल्स और एयरलाइंस के अनुसार, किराए में यह बढ़ोतरी सीटों की कमी और अंतिम समय पर टिकट बुकिंग के कारण हो रही है। इंडिगो, एयर इंडिया सहित अन्य कंपनियों ने कोलकाता रूट पर अतिरिक्त फ्लाइट्स और बड़े विमान तैनात किए हैं, लेकिन फिर भी मांग के मुकाबले सीटें कम पड़ रही हैं। ट्रैवेल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) के पूर्वी क्षेत्र के राष्ट्रीय समिति सदस्य अनिल पंजाबी ने कहा,

“कई व्यस्त रूट्स पर किराए सामान्य से लगभग दोगुने हो चुके हैं। कई सेक्टर्स में 40% से 80% तक की बढ़ोतरी हुई है।”

इसी समय रेल और बस टिकट भी लगभग फुल हो चुके हैं, जिससे हवाई यात्रा ही मुख्य विकल्प बची है।

SCROLL FOR NEXT