File Photo 
कोलकाता सिटी

कांग्रेस में जॉइनिंग पर AICC की सख्ती

शमशेरगंज जॉइनिंग स्थगित, प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस में नए नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर एआईसीसी ने सख्ती दिखाई है। कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को पत्र भेजकर पार्टी में नई जॉइनिंग के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया है कि अन्य दलों के नेताओं या सामाजिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराने से पहले उनके नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाने चाहिए। प्रदेश कमेटी द्वारा उनकी योग्यता और पृष्ठभूमि का आकलन करने के बाद सूची को एआईसीसी की मंजूरी के लिए भेजना जरूरी है।

प्रकाश जोशी ने बताया कि 23 अगस्त को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में कुछ लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया गया, लेकिन इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। पार्टी की ओर से ऐसी जानकारी दी गई है कि यह ज्वाइनिंग प्रक्रिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में हुई थी।

विवाद सामने आने के बाद एआईसीसी ने फिलहाल इस जॉइनिंग को स्थगित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूरे मामले की आवश्यक जानकारी और अपना पक्ष जल्द से जल्द एआईसीसी के समक्ष रखने को कहा गया है।

SCROLL FOR NEXT