फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

एआई से फर्जी वीडियो बनाकर व्यवसायी से वसूली के प्रयास का आरोप

लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज

कोलकाता : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से महानगर के एक व्यवसायी के नाम पर विवादित फर्जी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। व्यवसायी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

लालबाजार सूत्रों के अनुसार, यह घटना 18 जून 2026 या उससे पहले की बताई गई है। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत व्यवसायी की तस्वीर का उपयोग करते हुए एआई जनित एक फर्जी व आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो में शिकायतकर्ता की कंपनी के प्रबंध निदेशक से जुड़े कुछ कथित रूप से गोपनीय और मूल्यवान दस्तावेजों को भी शामिल किया गया, जिन्हें अवैध तरीके से हासिल करने का आरोप है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस एआई जनित वीडियो को प्रसारित करने का उद्देश्य व्यवसायी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, उन्हें बदनाम करने तथा गंभीर परिणामों की धमकी देकर उनसे अवैध रूप से रंगदारी वसूलना था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट, 2000 की धारा 66 (सहपठित धारा 43) और 72A के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 351(2), 353(2), 356(2), 308(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।


SCROLL FOR NEXT