कोलकाता : मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सोमवार को कैनाल ईस्ट और वेस्ट रोड से सटे इलाकों में अवैध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण की समस्या का जायजा लिया। संबंधित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम की प्रशासक स्मिता पांडे, पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान सड़क के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह बाइक और कारें खड़ी पाई गईं। इसके अलावा सड़क मरम्मत के काम में इस्तेमाल होने वाली जेसीबी मशीन समेत अन्य वाहन और उपकरण भी रास्ते में बाधा पैदा कर रहे थे। इससे आम लोगों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।