मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
कोलकाता सिटी

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सड़क मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

Rambalak

कोलकाता: मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क एवं सदर्न एवेन्यू इलाके में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता एवं गति के साथ-साथ आसपास के फुटपाथ और नागरिक सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सड़क मरम्मत कार्य की वर्तमान स्थिति और इसे पूरा करने की समय-सीमा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। निरीक्षण के दौरान फुटपाथ की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मंत्री ने कहा कि पैदल चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अग्निमित्रा पॉल ने अधिकारियों से कहा कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता, दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, आम लोगों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे, इसके लिए मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

SCROLL FOR NEXT