गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाती हुई पुलिस  
कोलकाता सिटी

एसी की आउटडोर यूनिट चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता : नरेंद्रपुर थाना पुलिस ने एसी का आउटडोर चोरी करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम देबू कुमार नस्कर (70) है। वह नरेंद्रपुर के धलुआ पश्चिमपाड़ा का निवासी है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद चोरी हुई एसी की आउटडोर यूनिट बरामद कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को सुब्रत साहा ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 7 जुलाई 2026 की सुबह उन्होंने देखा कि 531, श्रीनगर मेन रोड स्थित उनकी दुकान की दाहिनी ओर दीवार पर लगी एसी की आउटडोर यूनिट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है। शिकायत के आधार पर नरेंद्रपुर थाना कांड संख्या 944/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

SCROLL FOR NEXT