कोलकाता सिटी

अभिषेक बनर्जी हैं एक अन मैच्योर बेबी : शिशिर अधिकारी

KD Parth

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के पिता और पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को अनमैच्युर्ड बेबी और बाच्चा छेले बताया है। पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत कोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिशिर अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी के बारे में अपना यह मंतव्य जाहिर किया। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में टीएमसी के हारने के बाद अभिषेक बनर्जी इन दिनों अक्सर पुलिस और राज्य सरकार को धमकी दे रहे हैं। उनकी इस धमकी की कोई अहमियत नहीं है। अभिषेक बनर्जी एक अनमैच्युर्ड बेबी और बाच्चा छेले हैं। बच्चों को अपनी हाईट के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए वह बच्चों के समान ही बर्ताव कर पुलिस और राज्य सरकार को अक्सर धमकी देते हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिशिर अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में भी टिप्पणी करते हुए टीएमसी नेत्री को अब विश्राम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सत्ता में वापसी की बात कर रही है, लेकिन अब राज्य की सत्ता पर ममता बनर्जी की कभी भी वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी ने कॉलेज यूनियन से लेकर सहकारिता यूनियन तक राजनीति करते हुए राज्य सरकार की 7 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों का वहन किया है। शुभेन्दु के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार जनता के हितों को लेकर बेहतर काम कर रही है।

SCROLL FOR NEXT