डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी  
कोलकाता सिटी

अभिषेक के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :  डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी समेत 79 लोगों के खिलाफ भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत डायमंड हार्बर थाने में दर्ज कराई गई है। इसमें अभिषेक के निजी सहायक सुमित राय का नाम भी शामिल है। भाजपा नेता का आरोप है कि 6 अक्टूबर 2020 को भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान स्रोतेर पोल मोड़ पर हमला हुआ था। उस दौरान भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य की गाड़ी पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई और वाहन में तोड़फोड़ की गई। शिकायत में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने का भी दावा किया गया है। अभिजीत का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने जांच की, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण वास्तविक आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि लगभग छह वर्ष बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने अब दोबारा शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस से 2020 की घटना में आरोपित लोगों की भूमिका की जांच करने के साथ-साथ उस समय पुलिस की भूमिका की भी पड़ताल करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच पर किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए।

SCROLL FOR NEXT