कोलकाता सिटी

नवरात्र उत्सव में केड सती मंदिर में भक्ति की बही धारा

दादी भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर देवी की आराधना की

Ravi

कोलकाता : नवरात्र के पावन अवसर पर कोलकाता स्थित श्री केड सती मंदिर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दादी भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर देवी की आराधना की। इस दौरान मंगल कलश के समीप अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।

कार्यक्रम में करिश्मा चावला ने सामूहिक मंगलपाठ कराया। मेहंदी उत्सव, चुनड़ी उत्सव और भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ‘आंगणिये में आज पधारया म्हारी दादीजी’ और ‘बैठी हो सामने कर सोलह शृंगार’ जैसे भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

केडिया बंधुओं ने दादीजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मनमोहन केडिया ने बताया कि कोलकाता स्थित केड सती मंदिर की स्थापना का यह रजत जयंती वर्ष है।

संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया और संयोजक विनय राणासरिया सहित सुमित, गणेश, विनोद, बलदेव, भरत, संजीव, अरुण, जुगल, पवन, सचिन, सुशील, अजय, बद्री, रविकांत, किशन, सांवरमल और शंकरलाल सहित अन्य केडिया बंधुओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। मोहन केडिया ने श्री केडिया सभा महिला समिति के प्रति आभार जताया।

SCROLL FOR NEXT