कोलकाता : स्वर्णिम इंटरनेशनल स्कूल के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रथम अंतर-विद्यालयी महोत्सव ‘स्वर्णोत्सव’ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में 18 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
महोत्सव की केंद्रीय थीम “Empathy in Every Expression” रही। पहले दिन ‘AI Pawsitive’, ‘अभिव्यक्ति’, ‘कलाकृति’ और ‘The Devil’s Advocate Challenge’ जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तकनीक, कविता, कला और तर्क के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
दूसरे दिन ‘प्रतिबिंब’, ‘Kindness Begins with Me’, ‘Quiz Wiz’, ‘The Dialectic Debate’, ‘तरंग’ और ‘मुद्रा’ ने प्रतिभागियों को नए विषयों पर सोचने और उन्हें रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर दिया।
‘तरंग’ में विद्यार्थियों ने स्वरचित एवं स्व-संगीतबद्ध गीत प्रस्तुत किए, जबकि ‘मुद्रा’ में ‘The Invisible Child’ जैसे संवेदनशील विषय को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।
‘The Dialectic Debate’ में “Kindness is more important than academic excellence” विषय पर पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे गए। Nutshell GK के सहयोग से आयोजित ‘Quiz Wiz’ में विद्यार्थियों ने ज्ञान और तत्परता का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नृत्यांगना तनुश्री शंकर ने विद्यार्थियों को रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आप जो भी करें, उसमें दृढ़ विश्वास रखें और अपने दिल की सुनें।”