कोलकाता : जैन भवन में शनिवार सुबह 8 बजे साध्वीजी सम्यक् प्रभा श्री जी म. सा. आदि ठाना की पावन उपस्थिति में विशेष वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। बेंगलुरु से आईं नम्रता मेहता ने रिदमिक मूवमेंट, ब्रीदवर्क, मेडिटेशन, मुद्राओं और आधुनिक हीलिंग तकनीकों के जरिए प्रतिभागियों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव कराया। उत्साहपूर्ण गतिविधियों से शुरू हुआ सत्र धीरे-धीरे गहन ध्यान और सुकून की अनुभूति में परिवर्तित हो गया।
परम पूज्य ओम सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि जी, तिरुपति की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित यह वैश्विक पहल लोगों को तनावमुक्त जीवन और आत्म-जागरूकता की दिशा में प्रेरित कर रही है।कार्यक्रम के आयोजन में अमित बोथरा, अपूर्व बोथरा, विकास दफ्तरी, गौतम लूनिया, अमित दुगड़, संजय मालू एवं सुनील राखेचा का विशेष योगदान रहा।
पीयूष राखेचा ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को बालीगंज, हावड़ा और जोका में भी निःशुल्क वेलनेस सत्र होंगे। वहीं तिरुपति स्थित श्री ब्रह्मऋषि आश्रम में सात दिवसीय मौन साधना के अंतर्गत योग, प्राणायाम, ध्यान, सात्विक भोजन और विभिन्न हीलिंग थेरेपी का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2027 को शाम 4 बजे अलीपुर स्थित धनधान्य ऑडिटोरियम में ओम सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि जी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।